संविलियन विद्यालय बहोरा रामनगर में धूमधाम से संपन्न हुआ “सांसद खेल महोत्सव 2025”, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

0
image_editor_output_image-1590750270-1759166766693.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

√ एथलेटिक्स, कबड्डी, लम्बीकूद, फुटबॉल जैसे क्रीड़ा में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा।

√ सब जूनियर और जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

√ संविलियन विद्यालय बहोरा रामनगर प्रांगण में गूंजा उत्साह, तालियों से गूंजा हर एक मुकाबला।

√ स्थानीय शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से हुआ सफल आयोजन।

√ “फिट इंडिया मूवमेंट” को बढ़ावा देने वाला बना प्रतियोगिता का मंच।

√ ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं ने दिलाया भविष्य में बड़े मंच पर चमकने का भरोसा।

कुशीनगर 29 सितम्बर 2025

कुशीनगर जनपद में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव/न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संविलियन विद्यालय बहोरा रामनगर, विकासखंड विशुनपुरा, जनपद – कुशीनगर में आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को संपन्न हुई।

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों – सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालक व बालिका) के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, जूडो, शॉटपुट एवं बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संकुल शिक्षक – अरस्तू यादव, जियाउर रहमान अंसारी, राम विलास यादव एवं मोतीलाल चौरसिया का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी विशुनपुरा एवं शिक्षक-गण सुधीर सिंह, नितेश कुमार मिश्र व सरपतही के सभी शिक्षकों ने बखूबी निभाई।

आयोजकों में रमेश चंद्र चौरसिया (नोडल संकुल शिक्षक), जयंत कुमार भारती (सहायक शिक्षा अधिकारी विशुनपुरा) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

खेलों के दौरान में बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी अपार खेल प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, जिन्हें अवसर और मंच मिलने पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने से कोई रोक नहीं सकता।

स्थानीय अभिभावकों व ग्रामीणों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैदान में तालियों की गूंज और खिलाड़ियों का जोश यह संदेश दे रहा था कि, खेल न सिर्फ शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं।

यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के “फिट इंडिया मूवमेंट” को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।

इस आयोजन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि आने वाले समय में कुशीनगर के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed