गोरखपुर/ मुंबई में यूपी के सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, गोरखपुर
🔴 मुंबई सभा में योगी को धमकी – देशभर में आक्रोश।
🔴 विश्व हिंदू महासंघ: आस्था पर हमला, राष्ट्र पर वार।
🔴 हिंदू समाज अब चुप नहीं रहेगा, विनोद कुमार त्रिपाठी
🔴 “आई लव मुहम्मद” नारों की आड़ में चल रहा साजिश का खेल।
🔴 दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज, FIR नंबर 1485

विश्व हिंदू महासंघ बोला – “अब हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा” मुंबई में आयोजित एक मुस्लिम सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी को जान से मारने की खुली धमकी दिए जाने से माहौल गर्मा गया है
√ महासंघ की कड़ी प्रतिक्रिया!
विश्व हिंदू महासंघ, सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा –
“यह केवल योगी जी पर हमला नहीं, बल्कि हिंदू समाज, लोकतंत्र और राष्ट्र की सुरक्षा पर सीधा वार है। हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा।”
महासंघ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी करोड़ों हिंदुओं की आस्था और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ किसी भी साजिश को राष्ट्र पर हमला माना जाएगा।
√ मुंबई घटना का विवरण!

सभा में “आई लव मुहम्मद” के नारे लगाए गए।
इन्हीं नारों की आड़ में कट्टरपंथी तत्वों ने हिंदू नेताओं को निशाना बनाया।
विश्व हिंदू महासंघ ने इसे अत्यंत निंदनीय और राष्ट्रविरोधी कृत्य बताया।
इस प्रकरण में गोरखपुर कैन्ट थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है, जिसका आवेदन संख्या 1485 दर्ज बताया गया है।
विवाद की शुरुआत 4 सितंबर को कानपुर में एक बड़ावाफ़त जुलूस में “I Love Muhammad” बोर्ड लगाने की घटना हुई, जिसके बाद उस पर एफआईआर दर्ज की गई। विरोध प्रदर्शन इस विवाद के बाद मोटे तौर पर बरेली और अन्य जगहों पर प्रदर्शन हुए।
बरेली घटना शुक्रवार की नमाज़ के बाद बरेली में “I Love Muhammad” स्लोगन के पोस्टर लेकर लोग एकत्रित हुए। प्रशासन ने कहा कि अनुमति नहीं दी गई थी। विरोधकारी पुलिस से भिड़े, पत्थरबाजी हुई, पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस एवं प्रशासन की स्थिति बरेली में भारी पुलिस तैनाती की गई। एसएसपी ने कहा कि कुछ स्थानों पर पुलिस पर पत्थर फेंके गए। डीएम और पुलिस ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने शक्ति प्रदर्शन किया।

सीएम योगी की प्रतिक्रिया: योगी आदित्यनाथ ने उन लोगों को चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बोला कि “मौलाना भूल गया कि शासन किसका है” — यह टिप्पणी विशेष रूप से मौलाना तौकीर रजा खान पर मानी जा रही है। कहा गया कि रुकावट कर्फ्यू की अनुमति नहीं दी जाएगी, और भविष्य में ऐसा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।
गिरफ्तारी और पहचान मौलाना तौकीर रजा खान को गिरफ्तार किया गया। हज़ारों लोगों की पहचान वीडियो, सीसीटीवी और अन्य स्रोतों से करने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी, डीआईजी सहित एहतियाती उपाय किए गए।