खरदर माता स्थान का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक ने किया 1.53 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास।

0
image_editor_output_image-1118610618-1758539358410.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

• खरदर माता स्थान का होगा सौंदर्यीकरण।

• विधायक पी.एन. पाठक ने दी बड़ी सौगात।

• 1.53 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास।

• धार्मिक स्थल को मिलेगा नया स्वरूप।

• श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान।

कुशीनगर। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खरदर माता स्थान अब और आकर्षक व विकसित रूप में नजर आएगा। इसके सौंदर्याकरण व विकास कार्यों का शुभारंभ रविवार को स्थानीय विधायक पी.एन. पाठक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 1.53 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि खरदर माता स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष दूर-दराज़ से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिले, इसके लिए सौंदर्याकरण व विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय मौजूदगी रही।

विधायक ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि यहां धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed