कानपुर में रिश्तों का कत्ल : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सूटकेस में भरा शव, 100 किमी दूर फेंका।

0
image_editor_output_image-647798063-1758474648631.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश

√ सूटकेस में मौत : लिव-इन पार्टनर को मारकर आरोपी ने ली सेल्फी, फिर 100 किलोमीटर दूर फेंका शव।

√ लव से क्राइम तक : लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद युवक का हैवानियत भरा कारनामा।

√ कानपुर का सनसनीखेज केस : प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में भर ले गया युवक, फोटो खींची और शव फेंक आया।

कानपुर/उत्तर प्रदेश :
कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को सूटकेस में भर दिया और करीब 100 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने इस खौफनाक घटना के बाद सूटकेस के साथ सेल्फी भी ली, मानो वह अपनी हैवानियत को दस्तावेज़ित कर रहा हो।

सूत्रों के अनुसार, मृतका कई महीनों से आरोपी युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बीते दिनों झगड़ा इतना बढ़ा कि युवक ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और सूटकेस में भरकर करीब 100 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले जाकर फेंक दिया।

स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा सूटकेस देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो अंदर महिला का शव देखकर सनसनी फैल गई। जांच के दौरान आरोपी की सेल्फी भी सामने आई, जिसमें वह हत्या के बाद सूटकेस के साथ मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।

इस वीभत्स घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इंसान किस हद तक गिर सकता है कि हत्या जैसे जघन्य अपराध के बाद भी वह सेल्फी लेने जैसा कृत्य कर सके।

शक के चलते हुए झगड़ा!

कानपुर में हुई इस हैरान करने वाली घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम सूरज उत्तम है. उसका संबंध आकांक्षा नाम की लड़की से था. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी. इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं और दोनों लिव-इन में रहने लगे. कुछ समय बाद सूरज को शक हुआ कि उसकी लिव-इन पार्टनर का किसी और लड़के के साथ संबंध हैं. इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और सूरज ने आकांक्षा को मौत के घर उतार दिया। कानपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी की आरोपी की पहचान फतेहपुर के बिदंकी के हरीखेड़ा निवासी सूरज उत्तम के तौर पर हुई है. इस मामले में आरोपी सूरज की शव को ठिकाने लगाने के आरोप में उसके दोस्त आशीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस युवती के शव की बरामदगी के प्रयास में लगी है. हालांकि अब तक शव के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

इंस्‍टाग्राम पर हुई थी दोस्‍ती!

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कानपुर देहात के रूरा के सुजनीपुर गांव की विजयश्री ने आठ अगस्त को हनुमंत विहार थाने में बेटी 20 वर्षीय आकांक्षा उर्फ माही के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वह बड़ी बहन के साथ बर्रा स्थित गुड फूड रेस्टोरेंट में काम करती थी. आरोपी भी पहले इसी रेस्टोरेंट में काम करता था. बाद में वह इलेक्ट्रिशियन का काम करने लगा था. इंस्टाग्राम पर आकांक्षा की आरोपित से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं।

बड़ी बहन से हुई अलग!

करीब दो महीने पहले आरोपी के कहने पर ही आकांक्षा ने बर्रा स्थित रेस्टोरेंट को छोड़कर हमीरपुर रोड के कान्हा रेस्टोरेंट में नौकरी कर ली थी. इतना ही नहीं वह बर्रा में रहने वाली बड़ी बहन प्रतीक्षा से अलग होकर हनुमंत विहार में प्रमोद तिवारी के मकान में किराए पर उसके साथ लिव-इन में रहने लगी थी. 21 जुलाई को आरोपित सूरज को आकांक्षा का किसी और लड़के से प्रेम संबंध होने की जानकारी हुई. इस पर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ. इसके बाद रात 10:30 बजे दोनों कमरे में पहुंचे. दोनों के बीच कहासुनी के दौरान हाथापाई होने पर आरोपित सूरज ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. 

लाश फेंकने के लिए गए बांदा!

हत्या के बाद आरोपी ने अपने दोस्त आशीष को बुलाया, दोस्त के आने के बाद दोनों ने शव को एक सूटकेस में भरा, इसके बाद बाइक से सूटकेस को ले जाकर रात 2:30 बजे बांदा जिले के चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया, डीसीपी दक्षिण ने बताया कि पहले तो आरोपित पुलिस को गुमराह करता रहा! लेकिन घटना के दिन मृतका के साथ उसकी लोकेशन और लगातार मोबाइल बातचीत का जिक्र होने पर वह टूट गया! इसके बाद हत्या कबूल करते हुए पूरी घटना का राजफाश किया, पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि आरोपित ने शव को सूटकेस में भरकर यमुना में फेंकने से पहले सेल्फी भी ली थी, पुलिस को आरोपित के मोबाइल से वह फोटो भी मिली है।

👉 पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल से बरामद डिजिटल सबूत मामले को और स्पष्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed