कुशीनगर, “एडीजी की सख्ती: कुशीनगर में दो थानाध्यक्ष, पाँच दरोगा समेत 25 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर”

0
image_editor_output_image959207906-1758271969653.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

1. एडीजी की सख्ती – कुशीनगर में 25 पुलिसकर्मी एक साथ लाइन हाजिर।

2. दो थानाध्यक्ष, पाँच दरोगा और दर्जनों सिपाही पर गिरी गाज।

3. कसया-तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक भी कार्रवाई की जद में।

4. हाटा, तरयासुजान, पटहेरवा, खड्डा समेत कई थानों के पुलिसकर्मी प्रभावित।

5. एडीजी की देर रात समीक्षा के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

6. “कुशीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, थानाध्यक्ष से सिपाही तक कार्रवाई की जद में”।

कुशीनगर।
एडीजी के जिले में देर रात तक रुकने के बाद जिले की पुलिस पर बड़ी कार्यवाही हुई है। अनुशासनहीनता और कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद गुरुवार देर रात 25 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इनमें दो थानाध्यक्ष, पाँच दरोगा, कई हवलदार और सिपाही शामिल हैं।

लाइन हाजिर किए गए अधिकारियों में कसया थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा और तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ला का नाम सबसे अहम है। इनके अलावा कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला, बहादुरपुर चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, पटहेरवा थाने के दरोगा पवन कुमार सिंह, तमकुहीराज के दरोगा अर्सलाम अहमद और हाटा थाने के दरोगा मंगेश मिश्रा भी कार्रवाई की जद में आए।

सिर्फ दरोगा ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में हवलदार और सिपाही भी लाइन हाजिर किए गए। इनमें हाटा, तरयासुजान, चौराखास, खड्डा, पटहेरवा और तमकुहीराज थानों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के हवलदार विनोद कुमार यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस विभाग में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि एडीजी ने जिले की कानून व्यवस्था और थानों के कामकाज की गहन समीक्षा की और उसमें मिली खामियों के आधार पर यह सख्त कदम उठाया।

विशेष – अंबेडकर नगर के एसपी और 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी केशव कुमार मिश्रा को कुशीनगर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

केशव कुमार मिश्रा IPS 2017 बैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed