कुशीनगर/हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या के घटना का खुलासा, घटना में शामिल कुल 4 अभियुक्तों को किया पुलिस ने गया गिरफ्तार।

0
image_editor_output_image739694144-1758028116417.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

1. हाटा कोतवाली पुलिस ने हत्या कांड का किया पर्दाफाश!

2. चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!

3. हत्या में शामिल सभी अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे!

4. कुशीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या केस का खुलासा!

देखें पूरी खबर आपकी आवाज़ न्यूज़ के साथ

पडरौना कुशीनगर 16 सितम्बर 2025

दिनांक 12 सितम्बर 2025 को थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत अब्दुल हमीदनगर स्थित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला/विद्यालय, के छात्रावास में एक किशोर के मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा प्रकरण में थाना को0 हाटा पर मु0अ0सं0 513/2025 पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्वन कुमार सिंह के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को थाना को0 हाटा, स्वाट तथा सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा करते हुए घटना में सम्मिलित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

√ पूछताछ के दौरान का विवरण!

पूछताछ में अभियुक्त प्रभुनाथ पाण्डेय ने बताया कि वह दिनांक 11/12.09.2025 की रात्रि में किशोर (मृतक) के साथ गलत इरादे से अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका मृतक किशोर द्वारा विरोध व शिकायत करने की बात से डरकर प्रभुनाथ ने किशोर का गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रभुनाथ शव को सीढ़ी के पास ले जाकर घोती से फंदा बनाकर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या प्रतीत हो। साथ ही उनसे घटना में प्रयुक्त धोती को भी बाद में बदल दिया। घटना को आत्महत्या का रूप देने में अभियुक्त प्रभुनाथ के साथ अवधेश कुमार द्विवेदी (प्रधानाध्यापक) तथा अभि० प्रभुनाथ के दो पुत्र शिवनाथ एवं रामनाथ ने सहयोग किया था। अभियुक्तों ने परिजनों और पुलिस के सामने लगातार यह दिखाने की कोशिश की, कि किशोर ने स्वयं फांसी लगाई थी।

√ थाना कोतवाली हाटा में पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0 513/2025 धारा 103(1)/352/238 बीएनएस।

√ गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण!

पुलिस अभिरक्षा में खड़े चारो आरोपी
  1. प्रभुनाथ पाण्डेय पुत्र स्वा) कैलाश नाथ पाण्डेय निवासी वार्ड नं0-02 अब्दुल हमीद नगर (मुजहना रहीम) नगर पालिका हाटा पूर्व प्रधानाध्यापक, संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला
  2. अवधेश कुमार द्विवेदी पुत्र रामवृक्ष द्विवेदी निवासी वार्ड नं0-10 अम्बेडकरनगर (चकिया) नगर पालिका हाटा! (वर्तमान प्रधानाध्यापक)
  3. शिवनाथ पाण्डेय पुत्र प्रभुनाथ पाण्डेय निवासी वार्ड नं0-02 अब्दुल हमीद नगर (मुजहना रहीम) नगर पालिका हाटा!
  4. रामनाथ पुत्र प्रभुनाथ पाण्डेय साकिन वार्ड नं0-02 अब्दुल हमीद नगर (मुजहना रहीम) नगर पालिका हाटा थाना को) हाटा जनपद कुशीनगर

√ बरामदगी का विवरण-

1-घटना में प्रयुक्त घोती

2- दो अदद मोबाइल फोन

• अभियुक्त प्रभुनाथ पाण्डेय का अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 240/2019 धारा 420 भादवि थाना को हाटा जनपद कुशीनगर

√ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम, प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 शरद भारती जनपद कुशीनगर मय टीम उ.नि0 रुपेन्द्र पाल सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना को0 हाटा, उ.नि0 संतराज यादव थाना को० हाटा, उ.नि0 ओमप्रकाश गुप्ता थाना को0 हाटा, म.उ.नि.विनीता वर्मा थाना को0 हाटा, हे0का0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed