पडरौना के श्याम अतिथि भवन में धूमधाम से मनाया गया, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32वां स्थापना दिवस।

0
image_editor_output_image387278314-1756989602512.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

1. पडरौना के श्याम अतिथि भवन में व्यापारी एकजुटता का दिखा बड़ा संगम।

2. 32वें स्थापना दिवस पर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिखाई ताकत और एकता।

3. स्थापना दिवस कार्यक्रम पर उपस्थित व्यापारियों के मान-सम्मान व अधिकारों के लिए लिया संकल्प।

4. जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में गूंजा व्यापारी उत्सव।

5. अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जश्न, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का लिया संकल्प।

पडरौना 3 सितम्बर 2025

श्याम अतिथि भवन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ और देर रात तक व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन चलता रहा। पूरे व्यापारी समाज ने एकजुट होकर समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच अतिथियों और व्यापारियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं बैज लगाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तित्व

माननीय सांसद राज्यसभा – आर.पी.एन. सिंह

वशिष्ठ अतिथि – जिला पंचायत अध्यक्ष माननीया सावित्री देवी जयसवाल

विशिष्ट अतिथि – पडरौना विधायक भाई मनीष जायसवाल

आदरणीय अतिथि – पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि – बुलबुल जायसवाल

जीएसटी विभाग से – डिप्टी कमिश्नर विकास विक्रम सिंह व असिस्टेंट कमिश्नर कुमार अमित

फूड विभाग से – सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार राय

बिजली विभाग से – अधिशासी अभियंता संजय सागर

इस वृहद सम्मान समारोह में व्यापारियों का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प दोहराया।

श्याम अतिथि भवन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32वां स्थापना दिवस व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह के रूप में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:00 बजे से हुई और देर रात तक पूरे व्यापारी समाज ने एकजुट होकर समारोह में अपनी भागीदारी निभाई।

√ प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया का स्वागत संबोधन!

स्वागत भाषण में प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया ने सरकार से मांग की कि जैसे शिक्षक दिवस, श्रम दिवस और बाल दिवस मनाए जाते हैं, उसी प्रकार 3 सितम्बर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।
उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज आज देश की उन्नति का मार्ग खोल रहा है। उन्होंने अमेरिका की वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए देश को और मजबूत बनाने का आव्हान किया।

उन्होंने संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि-

• व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कराया गया।

• भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस आयोजित किया गया।

• गणमान्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान।

मुख्य अतिथि माननीय सांसद राज्यसभा कुंवर आर.पी.एन. सिंह का व्यापारी समाज ने 51 किलो की माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके अलावा –

जिला पंचायत अध्यक्ष – श्रीमती सावित्री देवी जयसवाल

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष – प्रदीप जयसवाल

पडरौना विधायक – मनीष जायसवाल
को भी भव्य रूप से सम्मानित किया गया।

मंच पर उपस्थित अतिथियों में –

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि – मनीष जायसवाल “बुलबुल”

जीएसटी डिप्टी कमिश्नर – विकास विक्रम सिंह

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर – कुमार अमित

फूड विभाग के सहायक आयुक्त – प्रदीप कुमार राय

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता – संजय सागर
शामिल रहे।

सम्मानित प्रमुख हस्तियां

समाज में विभिन्न योगदान देने वाले व्यापारी, डॉक्टर, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं –

√ व्यापारी वर्ग से: अजय गुप्ता (हीरो), सतीश जिंदल, मीनू जिंदल, सुभाष गुप्ता (आईपीएस संजीव गुप्ता के पिताजी), सुशील टीबड़वाल, बिहार बगड़िया, विकास कुमार गोल्डी, रविंद्र कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल।

√ चिकित्सा जगत से: डॉ. संजीव सुमन, डॉ. गिरजेश जायसवाल, डॉ.राजीव मिश्रा, डॉ.संदीप अरुण, डॉ.देवशरण सिंह।

√ मीडिया जगत से: अशोक कुमार शुक्ला, हेमंत चौरसिया, उदय सिंह, मनीष मिश्रा, प्रमोद गौड़, मनोज पासवान, सुधीर मिश्रा,धनंजय कुमार पांडेय, दिलीप जायसवाल, शैलेश उपाध्याय, रामकृपाल कुशवाहा, रवि प्रकाश पांडेय, नीरज शाह, मोहम्मद नईम, रितेश पांडेय, आदि।

सभी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

√ उपस्थित अतिथियों के विचार!

मुख्य अतिथि आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि सरकार में व्यापारी हितों की रक्षा हो रही है और आगे भी होती रहेगी।

विधायक मनीष जायसवाल ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान हमेशा की तरह आगे भी होता रहेगा।

√ संगठन की टीम की मौजूदगी!

√ इस मौके पर मंडल की पूरी टीम मौजूद रही। प्रमुख पदाधिकारियों में –
कैलाश चौरसिया (संरक्षक), विपिन जायसवाल (जिला अध्यक्ष युवा), आशीष खेतान (जिला महामंत्री), अक्षय स्वर्णकार (नगर अध्यक्ष), अनुराग खेतान (जिला कोषाध्यक्ष), अभय अग्रवाल (संगठन मंत्री), शिव मोहन जायसवाल बिल्लू (नगर उपाध्यक्ष), प्रदीप सोनी (पदाधिकारी), बिट्टू सोनी (नगर कोषाध्यक्ष), सुनील कुमार गुप्ता (पदाधिकारी), सुधीर जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष), विनम्र कसौधन (जिला मंत्री), अजय कुमार गुप्त अंजय (नगर महामंत्री), प्रमोद गुप्ता (पदाधिकारी), रवि लोहिया (वरिष्ठ पदाधिकारी), प्रदीप अग्रवाल (वरिष्ठ पदाधिकारी), जगदंबा खेतान (वरिष्ठ व्यापारी), सुकरौली व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मद्धेशिया, राजन रौनियार, ऋतिक अग्रवाल आदि शामिल रहे।

∆ समापन

समारोह के दौरान उत्साह और जोश से भरा माहौल देखने लायक था। व्यापारी समाज ने एक स्वर में व्यापारी हितों की रक्षा और समाज के विकास के लिए संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed