पडरौना/ग्राम सभा मिठहा माफी में सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा खड़ंजा कार्य का हुआ लोकार्पण।

0
image_editor_output_image2060382174-1756559170327.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

√ पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ खडंजा निर्माण कार्य।

√ पडरौना विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड विशुनपुरा में ग्राम सभा मीठाहा माफी के चौरिया माइनर नहर के धोबिया टोला से सुरेन्द्र राय के खेत तक खडन्जा निर्माण कार्य का लोकार्पण।

30 अगस्त 2025 शनिवार

सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल “मंटू” के कर कमलों द्वारा खडन्जा लोकार्पण कार्य सम्पन्न हुआ। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की प्रगति के लिए क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने में विश्वास करती है। हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक, नि.मण्डल अध्यक्ष महेश चंद्र रौनियार वहां मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन बड़े राय ने किया। मंडल महामंत्री नित्यानंद पांडेय, रविंद्र खरवार पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामाज्ञा चौहान, धर्मेंद्र चौबे, कोषाध्यक्ष सुनंद राय
ओमप्रकाश दुबे, विद्यार्थी गुप्ता, भाजपा नेता दीपू राय
विधायक प्रतिनिधि प्रमोद गौतम, डीके मौर्य, डॉक्टर चंद्रभान राजभर समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed