खबरें सुबह सवेरे में अब तक की 10 बड़ी खबरें।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज, नई दिल्ली
✓ नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत।

✓ जम्मू कश्मीर में भूस्खलन से उजड़े 34 घर, CM अब्दुल्ला ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड पर उठाए सवाल, राहत बचाव कार्य जारी।

✓ शादी से पहले माता-पिता की मंजूरी वाला कानून बने, हरियाणा के एक विधायक ने की मांग।

✓ अफसर न सुनें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे करें शिकायत, ये है फोन नंबर 9454404444

✓ मुजफ्फरनगर में UP पुलिस के ‘फर्जी मुठभेड़’ के विरोध में उतरे BJP नेता, उठाई सख्त कार्रवाई की मांग।

✓ यूपी के लखनऊ में नौकरी का मेला, टॉप कंपनियां बनीं हिस्सा, नौकरी का आज आखिरी मौका।

✓ शक की आग में झुलसी इंसानियत, चोर समझकर भीड़ ने महिला की कर दी बेरहमी से पिटाई, कानपुर का मामला।

✓कासगंज: चंदन गुप्ता हत्याकांड के दोषी सलीम की मौत, लखनऊ जेल में काट रहा था उम्रकैद।

✓ मेरठ से वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, अब अयोध्या और लखनऊ भी दूर नहीं।

✓ पंजाब में बड़ा हादसा! LPG टैंकर में धमाके बाद भीषण आग, 2 की मौत, 23 घायल।
