बिशुनपुरा ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

0
image_editor_output_image477790631-1755954368180.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

✓ विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न।

✓ इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सरगटिया, कुशीनगर के वैज्ञानिक डॉ.अरुण प्रताप सिंह रहे मौजूद।

पडरौना। 23 अगस्त 2025
आज पडरौना तहसील के बिशुनपुरा ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुदर्शन पल (महामंत्री, भाजपा) रहे, जबकि अध्यक्षता श्री रामकुमार चौहान (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा) ने की।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सरगटिया, कुशीनगर के वैज्ञानिक डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने श्री अन्न के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके विभिन्न प्रकार, उत्पादन, मूल्यवर्धन तथा स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र में होने वाले लाभों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन एवं देसी गौ पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

डॉ.वेंकट रमण पाण्डेय (एडीओ पीपी) ने मंच संचालन किया और किसानों को प्राकृतिक खेती के घटकों—जैसे बीजामृत, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र एवं नीमास्त्र—की उत्पादन विधि, उपयोग विधि और लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक प्रह्लाद गुप्ता (एडीओ एजी) रहे। इस मौके पर बांकेलाल भूषण (बीटीएम), रामनारायण यादव, हृदयानंद, जितेन्द्र प्रसाद, संदीप गुप्ता, सुनील चौधरी, अशोक शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, विवेक कुमार पाण्डेय, काल्पनाथ राय, श्रीकांत जायसवाल, संजय राय, जवाहर पाल, राजेंद्र जायसवाल, योगेंद्र चौहान, जितेंद्र यादव, गिरिजेश गौड़ सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे और कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed