पड़रौना/मिश्रौली बाजार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपरान्त आज छठीहार कार्यक्रम सम्पन्न।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ मिश्रौली बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरान्त छठीहार कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न।
✓ छठीहार कार्यक्रम में पहुंचे हिंदूवादी नेता राजन जायसवाल हुए शामिल।
✓ धार्मिक अनुष्ठानों व भक्ति गीतों से गूंजा वातावरण।
✓ ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए ग्रहण किया प्रसाद।

कुशीनगर। जनपद के मिश्रौली बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के बाद आज छठीहार कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। धार्मिक माहौल और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इस आयोजन में हिंदूवादी नेता राजन जायसवाल भी शामिल हुए।
छठीहार कार्यक्रम का आयोजन मिश्रौली बाजार निवासी दूधनाथ वर्मा की देख रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। दूधनाथ वर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डोल मेला को सुचारू रूप से पूर्ण करने हेतु पूरी तन्मयता से लगे रहे।

स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के साथ माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। राजन जायसवाल ने कहा कि छठीहार जैसे आयोजन समाज में आस्था, संस्कृति और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
ग्रामीणों ने इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की झांकी और पारंपरिक पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।