कुशीनगर: जनपद के संवेदनशील व प्रसिद्ध मिश्रौली/विश्रामपट्टी डोल मेले में ड्यूटी के दौरान सोते हुए नजर आए एक पुलिस कर्मी।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज, कुशीनगर
1. कुशीनगर डोल मेले में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी, ड्यूटी के दौरान सोते हुए नजर आए।
2. संवेदनशील मेला स्थल पर एक पुलिस का ऐसा हाल, चौकसी छोड़ नींद में डूबे मिले सिपाही।
3. जहाँ चौकन्ना रहना जरूरी, वहीं बेफिक्र होकर सोते दिख रहे हैं एक वर्दीधारी।
4. प्रसिद्ध डोल मेले की सुरक्षा जिम्मेदारीयों के दौरान, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने दिखाई लापरवाही।
5. जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ – भीड़भाड़ वाले मेले में ड्यूटी के बजाय आराम फरमाते मिले पुलिसकर्मी।

रिपोर्ट 17 अगस्त 2025
कुशीनगर : जनपद के प्रसिद्ध और अक्सर विवादों में रहने वाले डोल मेला कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक तस्वीर सामने आई है। डोल मेला हेतु पूजा स्थल पर ड्यूटी के दौरान तैनात एक सिपाही अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय खुलेआम सोता हुआ कैमरे में कैद हो गया।
यह घटना उस समय सामने आई जब “डोल” का मेले में ले जाने हेतु पूजा अर्चना कार्यक्रम शुरू होने वाला था, और वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी, और सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही थी। लेकिन मौके पर तैनात एक सिपाही की लापरवाही ने पूरे इंतज़ाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डोल मेले में हर साल भीड़ और आपराधिक घटनाओं की संभावना बनी रहती है, ऐसे में तैनात पुलिसकर्मि का इस तरह से लापरवाह रहना गंभीर खतरे की ओर इशारा करता है।
पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाली यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसको लेकर आम लोगों और मेला समिति के बीच नाराज़गी साफ झलक रही है।
बड़ा सवाल यह है कि जब मेला स्थल पर ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नींद में खोए रहें, तो भीड़ की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे होगी?
• यह खबर सिर्फ एक लापरवाह सिपाही की नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की असली तस्वीर भी दिखाती है।