कुशीनगर में हॉस्पिटल संचालक ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव एवं अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को शपथ पत्र देकर की न्याय की मांग।

0
image_editor_output_image1175419165-1754241408448.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

✓ पडरौना के मदर केयर हॉस्पिटल संचालक धनंजय मिश्र ने लगाई न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को सौंपा शिकायत पत्र।

✓ धनंजय मिश्र ने चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कहा—व्यवस्था में गड़बड़ियों पर हो सख्त कार्रवाई।

✓ मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा) से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग, धनंजय मिश्र बोले—प्रशासन की निष्क्रियता से बढ़ रही परेशानी।

✓ पडरौना में निजी हॉस्पिटल संचालन में आ रही अड़चनों पर फूटा संचालक का गुस्सा, प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप।

✓ मदर केयर हॉस्पिटल संचालक ने शासन को बताया—न्याय की उम्मीद में परेशान हूं, दोषियों पर हो तत्काल करवाई।

पडरौना स्थित मदर केयर हॉस्पिटल के संचालक धनंजय मिश्र ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए हॉस्पिटल के संचालन में की जा रही कथित अव्यवस्थाओं, दबावों और उत्पीड़न की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में धनंजय मिश्र ने यह आरोप लगाया कि हॉस्पिटल को लक्ष्य बनाकर नियमविरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल के कार्यों में बिना कारण हस्तक्षेप, जांच के नाम पर उत्पीड़न, और स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को तोड़ने जैसी गतिविधियां लगातार हो रही हैं।

धनंजय मिश्र ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल की सेवाएं बाधित करने की कोशिश की जा रही है, जिससे न सिर्फ उनका संस्थान प्रभावित हो रहा है, बल्कि मरीजों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि चिकित्सा सेवाओं में विश्वास बहाल हो सके और निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।

वर्तमान में इस प्रकरण पर शासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन प्रकरण ने स्वास्थ्य महकमे में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

पडरौना (कुशीनगर)- पूर्व सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया, विजय‌ गिरी मलेरिया इंस्पेक्टर और प्रशांत सिंह पीसीपीएनडीटी प्रोग्राम डाटा ऑपरेटर के खिलाफ फरवरी में मुख्यमंत्री पोर्टल पर घूसखोरी और गलत धाराओं में फसाने को लेकर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाए मदर केयर हॉस्पिटल पडरौना के प्रबंधक डॉ धनंजय कुमार मिश्र ने लेकिन कार्यवाही के नाम पर विभाग द्वारा गलत रिपोर्ट लगा कर निस्तारित कर दिया गया। सीएम पोर्टल पर बार बार फीड बैक दिया गया लेकिन कार्यवाही नहीं हुई, जिससे परेशान हो कर डॉ. धनंजय कुमार मिश्र ने शपथ पत्र पर घूसखोरी और गलत तरीके से गलत धाराओं में फसा कर प्रताड़ित करने को लेकर मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग और अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग गोरखपुर मंडल से शिकायत किया है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच डॉ सी के त्रिपाठी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और डॉ आर डी कुशवाहा डिप्टी सीएमओ को मिली थी। डॉ सीके त्रिपाठी पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी है और प्रशांत सिंह इन्हीं के टीम में कार्य करता है जिसको बचाने के चक्कर में रिपोर्ट लगाने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
डॉ मिश्रा के साथ हुए अन्याय अत्याचार को लेकर समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार खबर चली जिसको संज्ञान में लेकर पूर्व सीएमओ डॉ अनुपम प्रकाश भास्कर ने राज बहादुर सिंह बड़े बाबू, विजय गिरी मलेरिया इंस्पेक्टर और प्रशांत सिंह पीसीपीएनडीटी प्रोग्राम डाटा ऑपरेटर का पटल परिवर्तन कर दिया ।
अभी वर्तमान में कार्यवाहक सीएमओ डॉ ब्रजनंदन ज्वाइन किए हैं जिनकी प्रशांत सिंह और विजय गिरी से खूब जमती है और ये दोनों हॉस्पिटल चार्ज लेने के फिराक में लगे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed