कुशीनगर/ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व हल्का लेखपाल पर रिश्वत लेकर जमीन के बीच से रास्ता निकालने का लगा गंभीर आरोप, उप जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ दांदोपुर में कार्यरत पूर्व हल्का लेखपाल राम अवध पर रिश्वत लेकर खेत के बीच से रास्ता निकलने का लगा आरोप।
✓ गांव में धार्मिक और जातिगत उन्माद फैलाकर गांव के माहौल को खराब करने का लेखपाल पर लगा आरोप।
✓ योगी सरकार के “जीरो टॉलरेंस नीति” को ठेंगा दिखाते कुशीनगर के हल्का लेखपाल।
✓ भारतीय संविधान और कानून की अवहेला करने का लेखपाल पर लगा गम्भीर आरोप।
कुशीनगर :- जनपद के पडरौना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दांदोपुर से है जहां दांदोपुर निवासी शिवकुमार उपाध्याय ने उप-जिलाधिकारी कुशीनगर को लिखित तहरीर देते हुए न्याय का गुहार लगाया है कि, गंवाई राजनीति के चलते मेरी अराजी संख्या 694 पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व हल्का लेखपाल राम अवध द्वारा मेरे निजी भूमि से कब्रिस्तान के लिए जबरन रास्ता निकालते हुए अतिक्रमण कर धार्मिक और जातिय वैमनस्यता फैलाने की साजिश की जा रही है।
जबकि श्री उपाध्याय द्वारा इसका स्पष्ट विरोध किया गया, इसके बावजूद 22 जून 2025 को हल्का लेखपाल रामअवध द्वारा गाँव के लोंगों को इकट्ठा किया गया और जबरन कब्रिस्तान तक जाने का रास्ता निकालने के बहाने गाँव में जातिगत एवं धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दिए जाने का कार्य किया जा रहा है।
ऐसे में ग्राम प्रधान व पूर्व हल्का लेखपाल द्वारा जबरन मेरे भूमि पर रास्ता एवं पुलिया निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकते हुए, मेरे भूमि की पैमाइश व सीमांकन कराने की कृपा की जाए।