कुशीनगर/ “पवित्र श्रावण मास” में पुण्य की पहल: “मां भारती वाहिनी” पड़रौना द्वारा मात्र 10 रुपए में भोजन की व्यवस्था शुरू…
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ कुशीनगर/ “पवित्र श्रावण मास” में “मां भारती वाहिनी” पड़रौना द्वारा 10 रुपए में भोजन” की पहल।
✓ पवित्र श्रावण मास में सेवा का अनूठा संकल्प!
✓ 10 रुपए में भोजन की व्यवस्था, मां भारती वाहिनी पडरौना द्वारा संचालित!
पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर समाज सेवा और भक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए “मां भारती वाहिनी” पडरौना ने जरूरतमंद लोगों के लिए मात्र 10 रुपए में पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था शुरू की है। यह सेवा प्रतिदिन पडरौना नगर के सुभाष चौक पर रामकोला रोड स्थित मां भारती भोजनालय में सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक संचालित की जा रही है।
सेवा का शुभारंभ सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य श्रावण मास के इस पुण्य अवसर पर जरूरतमंदों और राहगीरों को सस्ती दर पर भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है।
✓ भोजन में क्या मिलेगा?

भोजन में चावल सब्ज़ी, चावल दाल सब्जी, कड़ी चावल, छोला चावल, और तहरी भी शामिल है, जो पूरी तरह स्वच्छता और शुद्धता के साथ तैयार किया जा रहा है।
✓ आयोजकों का क्या कहना है?
“मां भारती वाहिनी” पडरौना सेवा समिति के सदस्य श्री अंशुमान बंका ने बताया, “श्रावण मास शिव भक्ति का महीना है और सेवा का सर्वोच्च रूप अन्नदान है। हमारा प्रयास है कि कोई भूखा न रहे।”
नगरवासियों और दूर दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल धर्म के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

✓ समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक!
✓ श्रावण मास भर आप सभी नगरवासियों एवं समाज सेवियों के लिए प्रतिदिन सेवा का अवसर उपलब्ध।
✓ स्वच्छ, सात्विक और भक्तिभाव से परिपूर्ण अन्न सेवा “अन्नदान” ही महादान है, शिवभक्ति के पावन महीने में आइए, सेवा से जुड़िए!
✓ “मां भारती वाहिनी” पड़रौना द्वारा ₹10 में भरपेट भोजन सेवा शुरू! चावल, दाल, सब्ज़ी, चटनी, और तहरी शुद्ध, सात्विक और प्रेमपूर्वक परोसा जा रहा है।

✓ “आइए शिवभक्ति और सेवा के इस महायज्ञ में सहभागी बनें!” समाज सेवी पडरौना “अंशुमान बंका”
✓ “श्रावण मास… शिव भक्ति का महीना, पुण्य का अवसर और सेवा का समय…”
✓ “मां भारती वाहिनी” पडरौना ने इस पावन अवसर पर शुरू की है एक अनूठी पहल – श्रावण सेवा अन्न योजना। जहां मात्र 10 रुपए में मिल रहा है शुद्ध, स्वादिष्ट और भक्तिभाव से बना भोजन।”
✓ “हर दिन, सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक, यह सेवा मां भारती भोजनालय सुभाष चौक पडरौना में चलाई जा रही है।”
✓ “कहते हैं — अन्नदान महादान होता है। इस श्रावण में आइए, पुण्य कमाएं, सेवा करें और इस नेक कार्य का हिस्सा बनें।”