कुशीनगर के IAS संजीव गुप्ता का गृह जनपद आगमन पर व्यापारियों ने फूल मालाओं से किया अभिनंदन, बोले- कड़ी मेहनत से मिली सफलता।

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ कुशीनगर के पडरौना नगर निवासी संजीव गुप्ता ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में 465वा रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की।
✓ उनके IAS बनने की खबर से पूरे जनपद में फैली खुशी की लहर है।
✓ कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय से ही मिलती है सफलता! IAS संजीव गुप्ता
सुकरौली बॉर्डर पर व्यापार संगठन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सुरेश गुप्ता और सैकड़ों व्यापारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पड़रौना नगर के बावली चौक निवासी व्यवसायी सुभाष गुप्ता के पुत्र संजीव गुप्ता ने प्रारंभिक शिक्षा कुशीनगर से पूरी की, इसके बाद वे दिल्ली में UPSC की तैयारी के लिए चले गए।

“आपकी आवाज़ न्यूज” से बातचीत के दौरान संजीव गुप्ता ने कहा कि, वे एक सामान्य परिवार से हैं, और उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है! उनका मानना है कि मोबाइल का सही इस्तेमाल शिक्षा में सहायक हो सकता है।
IAS अधिकारी के रूप में संजीव की प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर काम करने की है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के कारण वे गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जिले में प्रवेश के बाद कई स्थानों पर उनका स्वागत हुआ। वरुण जायसवाल, दीनानाथ शर्मा, अभिषेक, राजेश सिंह, कन्हैया लाल वर्मा और संजीव जायसवाल सहित व्यापार संगठनों के सैकड़ों सदस्य स्वागत समारोह में मौजूद रहे! संजीव की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है।