image_editor_output_image-994587263-1745931266417.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

✓ ब्राह्मण जाति नहीं संस्कार हैं, संस्कारों के कारण ही आज विश्व भर में सनातन की पताका शान से लहरा रही है। नीरज सिंह बिट्टू

✓ जन-कल्याण और परोपकार की भावना से ओत-प्रोत ब्राह्मणों ने सदैव ही राष्ट्र हित में कार्य किया है।

पड़रौना :- अपने संस्कारों के कारण ही आज विश्व भर में सनातन की पताका शान से लहराई जा रही है। जनकल्याण और परोपकार की भावनाओं से ओत-प्रोत ब्राह्मणों ने सदियों से ही राष्ट्र हित में कार्य किया है। जब कभी भी सर्वसमाज को आवश्यकता पड़ी, तब-तब ब्राह्मणों ने अग्रणी भूमिका निभाई। चाणक्य, कौटिल्य, आर्यभट्ट, महर्षि दधीचि का योगदान अतुलनीय है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह कहना है उक्त बातें भाजपा नेता मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने पूर्ण नगर के सुभाष चौक स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।

भगवान परशुराम की जन्म जयन्ती पर आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को  संबोधित करते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि, नए भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में ब्राह्मणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा करने में भी ब्राह्मणों की उल्लेखनीय भूमिका रहेगी। श्री सिंह ने कहा कि सर्वसमाज के उत्थान के लिए ब्राह्मणों ने सदैव आगे बढ़ कर कार्य किया है। इस कार्यक्रम के दौरान अनिल पाण्डेय दीपू, अरुण पाण्डेय, परितोष दुबे, अंकुर तिवारी, सुमित चौबे, अमन मिश्रा, सत्यम पाठक, नमन तिवारी, दीपांकर पाण्डेय, आदर्श मिश्रा, सचिन सिंह, अनिल कुशवाहा, जितेंद्र राव, शुभम पाठक, विनय गौंड, विवेक गौंड, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed