निकुंज निकम उपाध्याय ने आईआईटी बीएचयू में चयनित होकर कुशीनगर का बढ़ाया सम्मान।

ब्यूरो रिपोर्ट, आपकी आवाज़ न्यूज, कुशीनगर
✓ परिजनों सहित गांव के लोगों में उत्साह का माहौल, क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई।
कुशीनगर :- जनपद के कसया तहसील के गांव सिधावे पठान पट्टी निवासी चन्द्र प्रकाश उपाध्याय के सुपुत्र निकुंज निकम उपाध्याय आईआईटी बीएचयू में चयनित होकर कुशीनगर जनपद का नाम रोशन किया है! निकुंज निकम उपाध्याय आईआईटी बीएचयू से केमिकल इंजीनियरिंग से बीटेक कर रहे हैं, इनके चयनित होने पर परिवार में माता अनिता उपाध्याय, पिता चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, दादा रामनरेश उपाध्याय राकेश उपाध्याय चाचा आनंद प्रकाश उपाध्याय सत्यप्रकाश उपाध्याय सोनू उपाध्याय शुभचिंतकों और गांव के लोगों ने बधाई दिये है।