कुशीनगर : “किसान सम्मान दिवस” पर 90 प्रगतिशील अन्नदाता सम्मानित, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प।

0
IMG-20251223-WA0004.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ किसान सम्मान दिवस पर जिले के 90 प्रगतिशील कृषकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र!
∆ भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी!
∆ डीएम ने एकीकृत फसल प्रणाली व एफपीओ गठन पर दिया जोर!
∆ कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम व गन्ना विभाग के उत्कृष्ट कृषक चयनित!

कुशीनगर। २३ दिसम्बर २०२५
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर जनपद में किसान सम्मान दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम एवं गन्ना विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के कुल 90 प्रगतिशील अन्नदाता कृषकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जनपद स्तर पर कृषि विभाग से सिराजुद्दीन बेग (गेहूं), चन्नू यादव (धान), मनोज कुमार गुप्ता (मूंगफली), हरिशंकर राव (प्राकृतिक खेती), उद्यान विभाग से संजय सिंह (केला), मनोज कुशवाहा (हल्दी), रेशम विभाग से श्रीमती प्रभावती देवी (रेशम उत्पादन), मत्स्य विभाग से वर्मा चौहान (मत्स्य पालन), पशुपालन विभाग से अर्जुन यादव (डेयरी), श्रीमती पारूल कुमारी (बकरी पालन), रामेश्वर राय (मुर्गी पालन) तथा गन्ना विभाग से सत्यनारायण (गन्ना उत्पादन) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विकास खंड स्तर पर भी विभिन्न विभागों के चयनित कृषकों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि जनपद में एकीकृत फसल प्रणाली के तहत सभी संबंधित विभागों को जोड़ते हुए एक मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे कृषक आधुनिक, वैज्ञानिक एवं नवोन्मेषी खेती की ओर प्रेरित हों। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से किसानों की आय में वृद्धि और बाजार तक सीधी पहुंच सुनिश्चित की जा सकती है।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वन्दिता श्रीवास्तव ने कृषकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा तकनीकी जानकारी को अपनाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसान हित में निरंतर कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्याराम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक (मत्स्य) शिव कुमार, सहायक निदेशक (रेशम) ए.के. मल्ल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी एवं प्रत्येक विकासखंड के प्रगतिशील कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed