कुशीनगर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय लूट, चोरी, नकबजनी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश।

धनंजय कुमार पाण्डेय, आपकी आवाज़ न्यूज, कुशीनगर
✓ 25 लाख रुपये अनुमानित कीमत के सोना, चांदी, लैपटाप, एवं वाहन इत्यादि के साथ 10 लोगों को किया गिरफ्तार।
✓ बीते माह दिसंबर में रामकोला थाना क्षेत्र के एक स्वर्ण व्यवसाई को रस्ते में रोक अवैध असलहे के दम पर हुई थी चोरी।
कुशीनगर :- गत माह 30 दिसंबर 2024 को थाना रामकोला पर राजन वर्मा पुत्र गामा वर्मा द्वारा मु0अ0सं0 570/2024 धारा 304(2)/352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर, पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के खुलासे के लिये अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस के द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 10 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है, तथा घटना में शतप्रतिशत बरामदगी कर ली गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
✓ क्या है पूछताछ का विवरण?
अभियुक्तों ने पूछताछ मे बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है, हम लोगों द्वारा घटना से पहले घूम-घूम कर रेकी कर लेते थे, उसके बाद सून-सान स्थानो से चोरी, लूट, छिनैती करते है! चोरी, लूट, छिनैती के समानो को भिन्न भिन्न स्थानो पर उचित दामो में बेच देते है। अलग अलग घटनाओं में गैंग के अलग अलग लोग शामिल होते है! 29 दिसंबर 2024 की रात्रि में थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत राजन वर्मा के साथ भी रेकी करते हुए घटना को अंजाम दिया था! इसमे बरामद हुए सोने, चांदी इत्यादि को हमने जनपद बस्ती के एक सोनार के पास ले जाकर बेच दिया था! हमने इसके पूर्व मे भी कई घटनाएं कारित की है।
✓ गिरफ्तार किए गए अभियुक्ततों का विवरण।
1-मो0 आसिफ पुत्र मो0 मुमताज निवासी ग्राम रेलवे कालोनी वार्ड न0- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीगनर
2- आदित्य कुशवाहा पुत्र भगवानदास कुशवाहा ग्राम चकबंदी वार्ड नं0- 16 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3- जाहिद पुत्र गयासुद्दीन निवासी पिपराबर सिवान छोटी मुगलटोली थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
4- अनुज मिश्रा पुत्र हरिराम मिश्रा निवासी सुगर फैक्ट्री कालोनी वार्ड नं0- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
5- मोहन यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी चन्दरपुर बरवा टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
6- आरिफ पुत्र मु0 मुमताज निवासी रेलवे कालोनी वार्ड नं0- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
7- जय साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी झझवा टोला वार्ड न0- 06 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
8- कृष्णा वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी सतपोखरीया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
9- विपिन कुशवाहा पुत्र जंगबहादुर कुशवाहा निवासी पिपरा वर सिवान थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
10- राजेश वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा निवासी मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती
✓ बरामदगी का विवरण!
1- 124.40 ग्राम सोने का सिक्का
2- 3.30 किग्रा चांदी की धातु
3-दो अदद लैपटाप
4-दो अदद बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर
5-कुल 45,700/- रूपये नगद
6-चार अदद अवैध तंमचा 315 बोर व 7 अदद जिन्दा कारतूस .
7-06 अदद मोटरसाईकिल
8- 07 अदद मोबाईल
✓ क्या है अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास?
1-अभि0 मो0 आसिफ का अपराधिक इतिहास!
1-मु0अ0सं0 61/2019 धारा 379/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
2-मु0अ0सं0 62/2019 धारा 411/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3-मु0अ0सं0 199/2020 धारा 41/411/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
4-मु0अ0सं0 293/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कसया जनपद कुशीनगर
5-मु0अ0सं0 64/2019 धारा 379/411 भादवि थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
6-मु0अ0सं0 174/2024 धारा 147/323 भादवि
2-अभि0 अनुज मिश्रा का अपराधिक इतिहास!
1-मु0अ0सं0 61/2019 धारा 379/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
2-मु0अ0सं0 62/2019 धारा 411/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3-मु0अ0सं0 63/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
4-मु0अ0सं0 293/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कसया जनपद कुशीनगर
5-मु0अ0सं0 64/2019 धारा 379/411 भादवि थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
6-मु0अ0सं0 404/2022 धारा 381/411/457 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3-अभि0 विपिन कुशवाहा का अपराधिक इतिहास!
1-मु0अ0सं0 261/2024 धारा 323/506 भादवि थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
4-अभि0 मोहन यादव का अपराधिक इतिहास!
1-मु0अ0सं0 116/2022 धारा 379/411 भादवि थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
5-अभि0 अजय साहनी का अपराधिक इतिहास!
1-मु0अ0सं0 140/2018 धारा 354ख/452/504 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाले टीम*
✓ प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता थाना रामकोला, प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह मय टीम थाना कप्तानगंज, उ0नि0 आलोक कुमार स्वाट प्रभारी मय टीम जनपद कुशीनगर, उ0नि0 शरद भारती सर्विसलांस प्रभारी मय टीम जनपद कुशीनगर, उ0नि0 राजकुमार बरवार थाना साईबर जनपद कुशीनगर, उ0नि0 विरेन्द्र यादव मय टीम थाना कुबेरस्थान, उ0नि0 मनोज द्धिवेदी, उ0नि0 उपेन्द्र यादव, उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल, हे0का0 हिमान्सु सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर।